Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: आडवानी जी को भारत रत्न प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री का हम आभार व्यक्त करते हैं और गर्व का अनुभव करते हैं,कैलास सोनी राज्यसभा सदस्य करेली मप्र.

Aditi News Team

Sun, Feb 4, 2024
भाजपा राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा कि राजनीति के शिल्पकार, ठीक समय पर ठीक निर्णय लेना देश के स्वाभिमान को पुनर स्थापित करने के लिए राम यात्रा निकालने वाले साथ में अच्छे राजनेताओं को गढ़़ने वाले समाज में श्रेष्ठ पत्रकारिता उसके उच्च मूल्य स्थापित करने वाले और अहंकार विहीन उप- प्रधानमंत्री के पद पर रहे उनके साथ हम यात्रा में भी रहे जबलपुर से भोपाल यात्रा के प्रभारी थे जब भारतीय जनता पार्टी का जब निर्माण हुआ तो उनके द्वारा ही यह घोषणा की गयी थी की अगला चुनाव प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेत्रित्व में लड़ा जायेगा और उस निर्णय का परिणाम था की अटल बिहारी जी की सरकार बनी ऐसे श्रेष्ठ व्यक्ति को और अपने जीवन में कभी श्रेष्ठ आचरण के नीचे नहीं गए ऐसे आडवानी जी को भारत रत्न प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हम आभार व्यक्त करते हैं और गर्व का अनुभव करते हैं ।हम उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें