Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे महाराष्ट्र-गोवा के संत

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मार्गदर्शन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थामा

Aditi News Team

Sat, Mar 16, 2024

उदयपुरा विधान सभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हाथी डोल में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के समक्ष 6 सरपंच 1जनपद सदस्य और कई  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

KamarRana

देवरी रायसेन---कांग्रेस पार्टी में, पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जहां सभाएं कर रहे हैं वही पर अनगिनत कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उदयपुरा विधान सभा के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हाथीडोल में ,विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश विकास की सौगात कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मार्गदर्शन में 6 सरपंचों 1 जनपद सदस्य और कई पंच एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दमन थाम लिया। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सभी को हार तथा भाजपा के पत्ट्टे पहनकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। सरपंच खिरेटी एडवोकेट दिनेश धाकड़ जो कि भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस छोड़ी है। भाजपा के दामन थामने वालों में सरपंच कटक जसवंत सिंह बारीबा ,सरपंच हाथीडोल डोमल सिंह ,सरपंच इटुआ सुरेश पटेल, सरपंच बेरखेड़ी बेनी प्रसाद, पूर्व सरपंच जमानिया परसोत्तम लोधी, जनपद सदस्य रोशन सिंह,एवं कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद चौरसिया, न.प.अ.रविंद्र रघुवंशी, ठाकुर उपेंद्र सिंह राजपूत,मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, युवा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, पार्षद सोनू तोमर, पार्षद अशोक मामा, पार्षद टीकाराम, कैलाश मेहरा ,यशपाल राजपूत ,सूर्य प्रताप राजपूत दीपेंद्र राज,एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता सरपंच पंच उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें