Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

: देवरी के श्री राम मंदिर प्रांगण में, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को बहनों ने बांधी राखी

Aditi News Team

Wed, Aug 20, 2025
सैकड़ो बहनों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को बांधी राखी
AkramKhan
DeoriRaisen
देवरी। नगर परिषद देवरी के श्री राम मंदिर प्रांगण में रक्षा बंधन के उपलक्ष में सैकड़ों बहनों ने विधायक एवं मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को राखी बाँधी।
मंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष में सैकड़ो साड़ियाँ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
और सभी बहनों पर फूल बरसा कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बताया कि कि दीपावली से लाड़ली बहनों को मोहन यादव सरकार , 1500 रुपए प्रतिमाह राशि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंत्री पटेल के दीर्घायु जीवन की कामना की।
अदिति न्यूज़ की टीम को इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महिला सशक्तिकरण महिला शिक्षा को बढ़ावा देना है हमारी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी,
के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद के साथ-साथ एसडीएम संतोष मुद्गल तहसील प्रभारी चंचल जैन और थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया सीएमओ जगदीश शर्मा, बीएमओ महेंद्र धाकड़ सहित
सभी व्यवस्थाएं बनाते और सतर्क नजर आए

Tags :

जरूरी खबरें