Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

: पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज_बोले अमेठी ने बायकाट किया बॉयकॉट तो पहुंच गए वायनाट

Aditi News Team

Tue, Apr 23, 2024
शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशान_बोले अमेठी ने किया बॉयकॉट तो पहुंच गए वायनॉट
KamarRana देवरी रायसेन ---लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा कांग्रेस अपनी अपनी ताकत झोंक रही है। क्योंकि 26 अप्रैल को होनेवाले लोकसभा चुनाव मैं कुछ ही दिन शेषबचे हैं। इसीको लेकर होशंगाबाद संसदीयक्षेत्र से भाजपा पत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थनमें एक विशाल सभा का आयोजन किया गया नगर के बसस्टैंड पर  । जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पहुंचे। इस विशाल सभा को सर्वप्रथम पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि नगर देवरी में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं सब भाजपा की देंन है। भाजपा के कार्यकाल में ही देवरी को नगर परिषद मिली, तहसील मिला ,बैंक मिले और नगर में पक्की सड़कों का विकास मिला। उसके बाद राज्य मंत्रीनरेंद्र शिवाजी पटेल ने भाजपा की अनेकों योजनाओं को बताया, उन्होंने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करतेहुए कहा कि आनेवाली 26 तारीख को कमल के फूलका बटन दबाकर भाजपा पत्याशी दर्शन सिंह चौधरी को विजय बनाएं। वही प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की अंत मे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने माइक थमा तो चारों ओर से शिवराज मामा जिंदाबाद के नारे लगने लगे। शिवराजसिंह चौहान ने सर्वप्रथम कन्या पूजन किया। उन्होंने लाडली बहनाओं और भांजो का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि प्यारी बहनाऐ जो हमारा साथ दे रही हैं हम उनके बहुत आभारीहैं ।उन्होंने कहा कि हमारी लाडली बहनाओं के लिए भविष्य में हम लखपति दीदीयोजना चलाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि, कांग्रेस का अस्तित्व मध्यप्रदेश से खत्महोता जा रहा। और मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीटे बीजेपी जीत रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अमेठी ने उन्हें बाय काट कर दिया है इसलिए वह वायनॉट पहुंच गए । इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमंतभैया, राजेंद्र रघुवंशी, उदयपुरा नगर परिषद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह राजपूत गुड्डू भैया, देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष केशव पटेल,जिलाजनपदउपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, कपिल लोधी मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, जगदीश प्रसाद चौरसिया, पार्षद अशोक मामा, नेपाल सिंह राजपूत के साथ-साथ सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्तामौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें