Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे महाराष्ट्र-गोवा के संत

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

: कांग्रेस के जन संपर्क अभियान में 50 अधिक लोगों ने कांग्रेस की शपथ ली

Aditi News Team

Sat, Oct 21, 2023
कांग्रेस के जनसंपर्क  में 50 से अधिक लोगोंअभियान ने कांग्रेस की शपथ ली। रायसेन/देवरी–मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का विगुल बजाते ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियों जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ असंतुष्ट लोगों को अपनी-अपनी पार्टी में सम्मिलित करने का प्रयास कर रही हैं। इसी के चलते रायसेन जिले के, उदयपुरा विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास भी चुनाव प्रचार तथा जनसंपर्क अभियान में मजबूती के साथ लग गए हैं। इसी जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम गोरखपुर डूंगरिया ऊंचा खेड़ा बिलगांवा सहजपुर करैया, बारखंदा मैं करीब। 100 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ग्राम गोरखपुर से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक कल्पित जैन ने अनेकौ कार्यकर्ता के साथ भाजपा छोड़कर , कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। गोरखपुर,डुंगरिया,जुन्नापानी,ऊचाखेड़ा, सहजपुरी, बिलगवा, आदि गांवो के युवा कार्यकर्ताओ ने विधायक देवेंद्र पटेल, बलवंत रघुवंशी, गरुण रघुवंशी, संतोष रघुवंशी, इरशाद खान ,वीरेंद्र सिंह राज, पुरुषोत्तम रघु, ललित लोधी ,अशोक सोमिया, ब्रजेश बलोटिया, संदीप मेहरा, भरत राठौड़,और अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष , अनेको कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए। वही कल्पित जैन ने बताया कि लगातार जैन समाज के धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल घोषित करने का भी लगातार जैन समाज में भाजपा का विरोध है। इसके साथ ही कई गांव में अभी तक जो रोड उखड़े पड़े हैं वो अभी तक नही बनाए गए है,। नल जल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, वही गांव वाले भी बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। एक साल से झुग्गी भी नही आई है। इस विषयों को लेकर भी युवा कार्यकर्ताओं असंतुष्ट थे, जिसे लेकर भाजपा से सैकड़ो कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें