Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: समय पर उपलब्ध करायें मतपत्र के लिए कागज : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह

Aditi News Team

Fri, Jun 3, 2022
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग में हुई बैठक में पंचायत निर्वाचन के लिए छपने वाले मत-पत्रों के लिए कागज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए समय पर मतपत्र मुद्रण की सुनियोजित कार्य-योजना बना लें। श्री सिंह ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में मत-पत्र मुद्रण के लिए लगभग 575 टन कागज की आवश्यकता होगी। प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी ने कहा कि पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए मत-पत्रों की छपाई के लिए समय पर निर्धारित कलर के पेपर उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 8 प्रकार के लिफाफों का मुद्रण भी समय-सीमा में कर लिया जायेगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार और श्रीमती अजीजा सरशार जफर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें