Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: नरसिंहपुर, धरने में लौटे मँझले व गाडरवारा विधायिका सुनीता पटेल

Aditi News Team

Fri, Feb 25, 2022

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय के जनपद मैदान में प्रशासन की हठधर्मिता के चलते लगातार 16 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में पुनः लौटे मँझले व  गाडरवारा विधायिका श्रीमती सुनीता पटेल  कुछ दिन पूर्व मंझले भैया का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती रहे । अब स्वस्थ होने के उपरांत एक बार फिर मोर्चा संभालते हुए धरना स्थल पर  पहुंचे जिसमें जिले की आवाम उमड़ने लगी है। जिले के गांव गांव से ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचने लगे है  कांग्रेसी नेता अपने अपने लोगों को संगठित करने व समझाने में व्यस्त देखे जा रहे हैं जब तक यह सरकार जनता के हित की मांगों को स्वीकार नहीं करती  तब तक हम सभी कांग्रेसी अनिश्चितकालीन धरने में अपनी मांगों को लेकर बैठे रहेंगे l आज 16 दिन जिले से पधारे समस्त कांग्रेसी जनो ने सरकार व प्रशासनिक अमले पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन निष्क्रिय हो चुका है और यह प्रशासनिक अमला सत्ता हितेषी हो चुका है शीघ्र ही सत्ता परिवर्तन होगी और यह अवैध कारोबारो पर अंकुश लगेगा सरकार की हठधर्मिता के कारण हम सभी कांग्रेसी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और अपेक्षा है कि जिला प्रशासन को हमारी मांगे शीघ्र पूरी  करनी होंगी ।

Tags :

जरूरी खबरें