Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: जनपद पंचायत गोटेगांव, सांईखेड़ा व चीचली के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित

Aditi News Team

Thu, Jul 28, 2022
जनपद पंचायत गोटेगांव, सांईखेड़ा व चीचली के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित नरसिंहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने के निर्धारित कार्यक्रम के अनुक्रम में गुरूवार 28 जुलाई को जिले की जनपद पंचायत गोटेगांव, सांईखेड़ा एवं चीचली में सम्मिलन आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत गोटेगांव के अध्यक्ष पद पर श्रीमती आरती पति  सतीश पटैल एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती जानकी पति दादूराम पटैल, जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह बुटयाबत पुत्र श्री बारेवीर राजपूत एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सपना कौरव पत्नी  अनिल कौरव और जनपद पंचायत बाबई चीचली के अध्यक्ष पद पर श्रीमती राधाबाई पत्नी कमलेश चौधरी एवं उपाध्यक्ष पद पर  मनीष कौरव पिता नेतराम कौरव को संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया। पीठासीन अधिकारी ने नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये।

Tags :

जरूरी खबरें