Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: गाडरवारा,आर्ट ऑफ़ लिविंग एवं रोटरी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा किया गया!

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
आर्ट ऑफ़ लिविंग एवं रोटरी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा किया गया गाडरवारा!जय गुरुदेव आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा वृंदावन गार्डन गाडरवारा में सभी आर्ट ऑफ लिविंग सदस्य, रोटरी क्लब सदस्य, लीनेश क्लब सदस्य,पतंजलि योगपीठ सदस्य,सोफिया कान्वेंट के बच्चे व उपस्थित सदस्यों को शिक्षक श्री रमाकांत गुप्ता जी द्वारा सभी आर्ट ऑफ लिविंग सदस्यों को लॉन्ग सुदर्शन क्रिया व उपस्थित समाजसेवी संस्थाओं एवं बच्चों को योग कराया गया! आदरणीय गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पार्ट है!सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए! योग करने से मन शांत रहता है वह शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी ने बताया कि योग के माध्यम से सभी बीमारियों से निजात मिलती है,श्री मिनेंद्र डागा जी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन योग करने से मन शांत रहता है! इसी क्रम में मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया कि हमें निरोगी काया के लिए योग एक महत्वपूर्ण पार्ट है,हमारी जिंदगी का,इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री श्री रविशंकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ लॉन्ग सुदर्शन क्रिया का आरंभ किया गया! उपस्थित सभी सदस्यों को फल व बिस्किट का वितरण किया गया! क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू जी द्वारा उच्च समाचार दिया गया!

Tags :

जरूरी खबरें