Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: सांगई के स्कूल मे बैगलेस डे पर हुई विविध गतिविधियां 

Aditi News Team

Mon, Dec 9, 2024
सांगई के स्कूल मे बैगलेस डे पर हुई विविध गतिविधियां  https://youtu.be/MSrFlUTIHys?si=pgmlxdTfD2xuOday गाडरवारा। विगत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार बैगलेस डे मनाया गया। इस दिन 6 से 8 वीं कक्षाओं के बच्चे स्कूल मे बिना बस्ते के आये एवं उन्होंने कार्ड शीट पर आकर्षक चित्र बनाकर सुसज्जित चित्रकारी की एवं प्रदर्शन किया।इसके अलावा उन्होंने मिट्टी, कागज़ सहित अन्य अनुपयोगी वस्तुओ से विभिन्न आकृतियाँ, कठपुतली, गुड़िया, झूमर, किचन सेट आदि बनाकर उनका प्रदर्शन किया इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को बताया कि माह मे कोई एक शनिवार को छात्र छात्राओं को बिना बस्ते के बुलाकर उनके अंदर छुपी चित्रकला, पैटिंग, गायन, वादन, संगीत, सांस्कृतिक एवं खेल आदि क्षेत्रो मे विद्यालय की प्रतिभाओ को सामने लाना ही बैगलेस डे मनाये जाने का उद्देश्य है। इस दौरान छात्रा साधना केवट ने कहा कि बेगलेस डे के दिन हम लोग पढ़ाई से दूर हटकर अन्य उपयोगी गतिविधियों मे व्यस्त रहते है जो की सीखने की प्रक्रिया है। इस मौके पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, अतिथि शिक्षक रानू यादव सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें