Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

: गो अभयारण्य जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक जिला कलेक्टर आगर की अध्यक्षता में सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Jun 28, 2025
गो अभयारण्य जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक जिला कलेक्टर आगर की अध्यक्षता में सम्पन्न सुसनेर/28 जून,जनपद में स्थापित मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभ्यारण्य में शासन की और से गठित जिला स्तरीय संचालन समिति की त्रैमासिक बैठक जिला संचालन मंडल के अध्यक्ष जिला कलेक्टर आगर मालवा राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक से पूर्व जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने भगवती गोमाता की पूजन एवं आरती कर बैठक का शुभारंभ किया । बैठक से पूर्व जिला संचालन समिति के सचिव डॉक्टर आर. सी . पंवार ने विगत बैठक में लिए गए बैठक के प्रस्ताव पर हुई कार्यवाही से अवगत करवा कर आज की बैठक में लिए जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा की गई जिस पर जिला कलेक्टर ने उसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए । बैठक में जिला जनपद कार्यपालन अधिकारी नन्दा भलावे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवनारायण यादव, डॉक्टर आर सी पंवार उपसंचालक पशुपालन विभाग आगर मालवा, डॉक्टर उमेश जैन अतिरिक्त उपसंचालक पशुपालन विभाग , डॉक्टर एम जे खान वेटनरी सर्जन एवं डॉक्टर योगेश कुंभकार पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी सुसनेर, डॉक्टर राहुल दांगी,डॉक्टर जगदीश प्रसाद तिवारी ,कार्यपालन यंत्री ग्रामीण सेवा विभाग ,कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग ,कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवाएं खंड आगर एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रबंध न्यासी एवं कामधेनु गो अभयारण्य के निदेशक अम्बा लाल सुथार,कामधेनु गो अभयारण्य के प्रबन्ध न्यासी डॉक्टर विक्रम सिंह एवं प्रबंधक शिवराज शर्मा उपस्थित रहें । बैठक में वृक्षारोपण एवं कार्बन क्रेडिट में कार्य करने वाली संस्था सजीवनी लाईफ प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को गो अभयारण्य में वृक्षारोपण कार्य करने के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति ने NOC सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव लिया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य विगत 01 जनवरी 2023 से विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के माध्यम से संचालित हो रहा है अभ्यारण्य व्यवस्थित संचालित हो उसके लिए हर छह माह में राज्य स्तरीय एवं हर तीन माह में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित होती है, जिसमें गो अभ्यारण्य के सामग्र विकास हेतु शासन एवं गो अभयारण्य प्रबंधन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच बैठक आयोजित होती है ।

Tags :

जरूरी खबरें