Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित

विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

यह प्रदर्शनी प्रदेश के कारीगरों, व्यापारियों एवं आभूषण उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है

पुलिस कार्यवाही में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।

: सांई बाबा के मंदिर का होगा जीर्णोद्धार,भक्तों की उपस्थिति में बैठक हुई सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, May 4, 2025
सांई बाबा के मंदिर का होगा जीर्णोद्धार,भक्तों की उपस्थिति में बैठक हुई सम्पन्न गाडरवारा। देश के महान संत हमारे आराध्य शिरडी वाले साईं बाबा जी का स्थानीय छिड़ाव घाट नदी मोहल्ला में स्थित साईं मंदिर जीर्णोद्धार हेतु साईं भक्तों की उपस्थिति में बाबा की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ बैठक प्रारंभ की गई। जिसमें मंदिर में नवीन लेंटर से लेकर आजू बाजू की दीवाल इत्यादि का खर्च बजट पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही नगर के समस्त गणमान्य नागरिक के साथ साईं भक्तों से सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार पर उपस्थित जनों ने अपनी बात रखी। साथ ही आगामी कुछ ही दिनों में बहुत जल्द काम प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही नगर के साईं भक्तों से मंदिर में लगने वाली सामग्री में विशेष सहयोग की भी अपील प्रेषित की गई। इस अवसर पर साईं श्रद्धा सेवा समिति संस्थापक आशीष राय, अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया, पार्षद श्रीमती गीता चौकसे, दिनेश नामदेव, एडवोकेट अभिषेक सराठे,मोनू बरहैया,प्रमोद चौहान,लालू परचानी,मदन बाथरे,मनीष श्रीवास्तव,अभिषेक सोनी,दीपक मिर्धा,अखिलेश श्रीवास्तव,अमित विश्वकर्मा इत्यादि भक्त उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें