Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना द्वारा देर रात्रि में किया गया थाना स्टेशनगंज का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Aug 29, 2025
पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा देर रात्रि में किया गया थाना स्टेशनगंज का औचक निरीक्षण रेल्वे स्टेशन एवं नगरीय क्षेत्र का भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर झुन्ड बनाकर खड़े होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर समझाईश दी गयी पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम देर रात्रि थाना स्टेशनगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने डियूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को चैक किया गया साथ ही डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही न बरतने हेतु चेतावनी दी गयी। थाना स्टेशनगंज के औचक निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा रेल्वे स्टेशन एवं नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया इसके साथ-साथ चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झुन्ड बनाकर खड़े होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर समझाईश दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें