Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: झांझनखेड़ा के हाईस्कूल में समर केम्प के जरिये छात्र छात्राएँ सीख रहे विभिन्न विधाएँ 

Aditi News Team

Wed, May 22, 2024
झांझनखेड़ा के हाईस्कूल में समर केम्प के जरिये छात्र छात्राएँ सीख रहे विभिन्न विधाएँ गाडरवारा। समीपी ग्राम झांझनखेड़ा के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार , डीईओ एच पी कुर्मी के निर्देशन एवं प्राचार्य गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में समर कैम्प जारी है। समर केम्प के माध्यम से छात्र छात्राओं को विविध विधाओ को सिखाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केम्प में छात्र छात्राएँ गर्मी से बचाव हेतु ओआरएस विलयन बनाना, वजन का मापन, पेंटिंग निर्माण, भेल बनाना सहित क्रिकेट की विधाओ को सीख रहे है। इसके अलावा ब्रेन बूस्टर एवं ब्रीथिंग एक्टिविटी भी सिखाई जा रही है। विद्यालय की शिक्षिका उमा आरसे ने बताया कि समर केम्प में प्रतिदिन छात्र छात्राएँ स्कूल आकर खेल खेल में विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करके आनंदित हो रहे है एवं उनमें सीखने की समझ विकसित हो रही है। कैम्प के आयोजन में रत्नेश विश्वकर्मा, नीलेश मेहरा, वंदना कौरव एवं सुषमा कौरव का भी सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें