Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: यूपीएससी की परीक्षा में 362 वी रैंक प्राप्त करने वाले शैलेंद्र चौधरी का नगर में हुआ भव्य स्वागत

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
यूपीएससी की परीक्षा में 362 वी रैंक प्राप्त करने वाले शैलेंद्र चौधरी का नगर में हुआ भव्य स्वागत नरसिंहपुर- म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में यूपीएससी वर्ष 2024 की परीक्षा में 362 वी आल इंडिया रैंक प्राप्त कर उत्तीर्ण करने वाले शैलेंद्र चौधरी पिता इंजी.एम.के. अहिरवार का स्थानीय अंबेडकर पार्क नरसिंहपुर में परिजनों सहित उनकी माता जी श्रीमती माया अहिरवार, भाई डॉ. संजय अहिरवार (एमबीबीएस)का स्थानीय अंबेडकर पार्क इतवारा बाजार नरसिंहपुर में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्वागत रैली का आयोजित किया गया रैली के दौरान अजाक्स संघ सहित नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों,कर्मचारी संगठनों ने सम्मान किया इसी क्रम में म. प्र.डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन द्वारा इंजीनियर चौराहे पर स्वागत/सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रैली का समापन अंबेडकर पार्क में हुआ वहां पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने शैलेंद्र चौधरी जी एवं उनके परिवार जनों का स्वागत सम्मान कर खुशी व्यक्त करते हुए नरसिंहपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उक्त अवसर पर म.प्र.अजाक्स जिला नरसिंहपुर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक पारिवारिक पारिवारिक सदस्य, मातृ शक्तियां, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत बंशीलाल अहिरवार जिला अध्यक्ष म. प्र.अजाक्स जिला नरसिंहपुर द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों का धन्यवाद, व आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें