Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: संयम सौरव साधना जिनको करें प्रणाम, त्याग तपस्या तीर्थ का विद्यासागर नाम

Aditi News Team

Sun, Feb 18, 2024
संयम सौरव साधना जिनको करें प्रणाम, त्याग तपस्या तीर्थ का विद्यासागर नाम कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समता पूर्वक समाधि पर एक विनयांजलि सभा का आयोजन स्थानीय विद्या भवन में हुआ। जिनके नाम से यह भवन जाना जाता है, जिस भवन में जिनकी मंगल वाणी सुनकर असंख्यात प्राणियों ने कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया ।आज हम सभी उनकी उत्कृष्ट समाधि पूर्ण होने पर इसी विद्या भवन में विनयांजलि करने एकत्र हुए हैं। जिनके नाम से मुरझाए चेहरे खिल जाते हैं, जिनके अनंत उपकार हैं ,हमें धर्म की राह दिखाने वाले गुरुवर आज हमारे बीच नहीं है ।ऐसे विचार विनयांजलि सभा में ब्रह्मचारिणी राजुल दीदी, सुनीता दीदी, हेमा दीदी कर्नाटक ,लक्ष्मी दीदी ,डॉ राजेंद्र जी विदिशा ,डॉक्टर संतोष जी ,ब्रह्मचारी डालचंद बड़कुल पटेरा ,ब्रह्मचारी वीरेंद्र हरपालपुर, उदयचंद्र कुंडलपुर, रविंद्र जैन मोतीलाल जैन प्रबंधन आदि ने विनयांजलि व्यक्त की ।कार्यक्रम का संचालन अनिल पुजारी ने किया। कुंडलपुर समाज की अच्छी उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें