Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: गाडरवारा,कन्या नवीन स्कूल मे जनशिक्षा केंद्र स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Nov 12, 2024
कन्या नवीन स्कूल मे जनशिक्षा केंद्र स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे जनशिक्षा स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गईं। प्रदर्शनी मे जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत स्कूलों के शाला स्तर पर चयनित छात्र छात्राओं ने मॉडल निर्माण, नाटिका, गीत एवं सेमिनार मे सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनशिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, सुनीता पटैल,सतीश नाईक,बीआरसी संदीप स्थापक, जनशिक्षकों अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधि को देखा एवं उनसे सवाल जवाब किये। प्रदर्शनी में मॉडल निर्माण के अंतर्गत कन्या नवीन से दिशा प्रजापति ने वायु प्रदूषण, जयश्री रजक ने स्वास्थ व स्वच्छता, हाई स्कूल बरहटा से प्रकृति कौरव ने व्यर्थ जल, सांगई से साधना केवट व रश्मि केवट ने पर्यावरण संरक्षण सहित बगदरा की छात्रा ने विभिन्न अनाजो का प्रदर्शन किया। नाटिका में चिरहकला की छात्राओं ने सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं सांगई की छात्राओं ने बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा सेमिनार में सांगई की छात्रा साधना केवट ने बाजरा पर एवं गीत गायन में रश्मि केवट ने आगड दम बागड़ दम की तर्ज पर एवं रौशनी केवट नें पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर निर्णायको द्वारा प्रत्येक विधा से 2-2 छात्र छात्राओं का चयन ब्लॉक स्तर हेतु किया। इस मौक़े पर राजेश गुप्ता, चंद्रकांत साहू,दीपशिखा शुक्ला,योगेंद्र झारिया, श्वेता सेन, मीना पटैल,स्वाति ढिमोले, मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, सचिन लहरिया सहित स्कूलों से आये छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें