Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मीडिया रिपोर्ट्स एवं सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप्स : सरदार बूटा सिंह के प्रति आपत्तिजनक बयान पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

Aditi News Team

Wed, Nov 5, 2025

सरदार बूटा सिंह के प्रति आपत्तिजनक बयान पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के तरन तारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद श्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह (पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री) के प्रति किए गए कथित बयानों का स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स एवं सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप्स के आधार पर आयोग को जानकारी मिली कि श्री वडिंग ने स्वर्गीय बूटा सिंह के मजहबी सिख, बाल्मीकि समुदाय से होने तथा उनके शारीरिक रंग के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिन्हें जाति एवं रंग आधारित भेदभाव के रूप में देखा जा रहा है।

आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना ने इस संबंध में कहा, “इस प्रकार की टिप्पणियां संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं अनुसूचित जाति समुदाय के आत्मसम्मान के विरुद्ध हैं। यह अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय है।

आयोग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल स्वतः संज्ञान लिया है और पूरे मामले में तरन तारन, पंजाब के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने 7 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग इस मामले में प्राप्त स्पष्टीकरण, उपलब्ध साक्ष्यों एवं कानूनी प्रावधानों के आलोक में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ किसी भी प्रकार के भेदभाव, अपमान या रूढ़िगत टिप्पणियों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाता रहा है। उन्होंने आमजनों से भी सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर संवैधानिक गरिमा एवं सामाजिक सद्भाव का पूरा ध्यान रखने की अपील की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सरदार बूटा सिंह के प्रति आपत्तिजनक बयान

मीडिया रिपोर्ट्स एवं सोशल मीडिया पर

जरूरी खबरें