Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: नरसिंहपुर,संविधान दिवस पर व्याख्यानमाला आयोजित

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
संविधान दिवस पर व्याख्यानमाला आयोजित नरसिंहपुर। एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज नरसिंहपुर में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के चेयरमेन इंजी. रूद्रेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता, आलोक तिवारी विभागाध्यक्ष विधि विभाग एवं जितेन्द्र ठाकुर प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। इंजी. रूद्रेश तिवारी ने संविधान की मेहती आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि आज का दिन वेहद अहम दिन है इसी दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था। प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग द्वारा संविधान के सम्मान एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विभागाध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। व्याख्यानमाला के अंर्तगत संविधान दिवस का ऐतिहासिक परिदृश्य एवं उपयोगिता विषय पर सहा. प्राध्यापक द्वय आनन्द गुप्ता एवं प्रदीप पुरोहित एडव्होकेट द्वारा व्याख्यान दिया। छात्र प्रतिनिधियों की ओर से कु. शिल्पी पारासर बी.ए.एलएल.बी तृतीय सेम. एवं कु. सोनल साधवानी एलएल.बी. प्रथम सेम. द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुश्री विजेता सिधना सहा. प्राध्यापक ने किया। इस अवसर पर एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज के स्टाॅफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें