Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: पीथमपुर में बड़ा हादसा, ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौत

Aditi News Team

Mon, Sep 8, 2025
पीथमपुर में बड़ा हादसा, ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौत मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक तेल कंपनी में रासायनिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब मजदूर रोजाना की तरह सफाई का काम कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई के दौरान मजदूरों को अचानक तेज बदबू और गैस का असर महसूस हुआ. कुछ ही देर में सभी तीनों मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़े. साथी कर्मचारियों ने शोर मचाकर मदद मांगी और तुरंत उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में मजदूरों को पास के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने तुरंत इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Tags :

जरूरी खबरें