Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: कुण्डलपुर में भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक, भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आचार्य श्री समयसागर महाराज ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया,निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Aditi News Team

Sat, Mar 29, 2025
कुण्डलपुर में भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक, भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आचार्य श्री समयसागर महाराज ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया,निर्वाण लाडू चढ़ाया गया सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान श्री अनंतनाथ जी का ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक ,18 वें तीर्थंकर भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार को विद्या शिरोमणि प.पू.आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पूज्य बड़े बाबा का चरणाभिषेक किया ।इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश ,निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य पंकज अमित प्रखर हुबली एवं दुबई, सुनील अनिल मोहित छाबड़ा जयपुर ,शुभम ऋषभ विनोदकुमार इटावा, नवीन एल सी जैन नई दिल्ली ,राजकुमार अक्षय जयपुर, प्रकाश चंद अभिषेक जयपुर, रीतेश अभिनव पुणे, प्रतीक अशोक पारसोलिया घाटोल बांसवाड़ा ,विक्रम नितिन कोटा, राजकुमार गोधा जयपुर, हरकचंद राजेश प्रांजल छाबड़ा जयपुर ने प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें