Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हुजूर की आमद में मनाया जाने वाला मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है

Aditi News Team

Fri, Sep 5, 2025
गाडरवारा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हुजूर की आमद में मनाया जाने वाला मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है https://www.youtube.com/live/S7Bg1x3ql6o?si=yCEg8w9f0lDIMRsT गाडरवारा मे ईद मिलादुन्नबी पर्व इस्लामी चांद कैलेंडर के तीसरे महीने रबि अल अव्वल के 12 वे दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है हर मुसलमान के लिए बेहद अहम दिन है यह चिंतन, उत्सव, और आस्था के नवीनीकरण का समय है इस दिन चाहे प्रार्थना के माध्यम से हो, दान के माध्यम से हो, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्सवों के माध्यम से हो , पैगंबर मोहम्मद के जन्म का उत्सव उनके जीवन और शिक्षाओं के स्थाई प्रभाव की याद दिलाता है इसे इस्लामी पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है इस दिन उनके जन्म, जीवन, शिक्षाओं, और उनके अनुकरणीय चरित्र को याद कर मनाया जाता है नगर के मुख्य मार्गो से निकला भव्य जुलूस, जगह जगह स्वागत हुआ हुजूर पैगंबर साहब की आमद के जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को 2:00 बजे से शुक्रवारा बाजार स्तिथ जामा मस्जिद से पेश इमाम हाफिज जुबेर आलम के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जो नगर के मुख्य मार्ग शिवालाय चौक, श्याम टॉकीज, शक्ति चौक, स्टेट बैंक, पानी की टंकी, छोटी मस्जिद, से वापस होते हुए चावड़ी, पुरानी चौकी, झंडा चौक, सराफा, पुरानी गल्ला मंडी, पुराना बस स्टैंड, सब्जी मंडी, होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा, जहां हुजूर की शान में सलाम, फातिहा, और दुआ के बाद तबर्रुक तकसीम किया गया, जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान, फैजाने मदीना मस्जिद कमेटी के प्रशासनिक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मकसूद खान, छोटी मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष उबेश अहमद, एवं समस्त मुस्लिम समाज ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एवं विद्युत विभाग सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।  

Tags :

जरूरी खबरें