Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: आरोपी पकड़ने गये प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु,,ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुये प्रधान आरक्षक को जबलपुर पुलिस द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

Aditi News Team

Thu, Aug 28, 2025
आरोपी पकड़ने गये प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु,,ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुये प्रधान आरक्षक को जबलपुर पुलिस द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि   थाना लार्डगंज चौकी यादव कालोनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे दिनॉक 27-8-25 की रात्रि आरोपी को पकड़ने गये थे, जिन्हें अंधमुक वायपास के पास सर्विस रोड पर बुलेरो वाहन के चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मारने से घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। जहॉ उपचार के दौरान दिनॉक 27-08-2025 को प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे का निधन हो गया। आज दिनॉक 28-08-2025 को प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे के पार्थिव शरीर को तिलवारा घाट में जबलपुर पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), द्वारा पुष्पचक्र अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी तथा 2 मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर अतिरक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कन्ट्रोलरूम प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें