Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: जबलपुर,झाड़ियों के पीछे जैसे ही शौच करने बैठा, वैसे ही 16 फुट के अजगर ने दबोचा; ग्रामीणों की मदद से बची शख्स की जान,

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
झाड़ियों के पीछे जैसे ही शौच करने बैठा, वैसे ही 16 फुट के अजगर ने दबोचा; ग्रामीणों की मदद से बची शख्स की जान, "जबलपुर के कल्याणपुर गांव का मामला, ग्रामीणों की मदद से बची शख्स की जान, डीएफओ बोले- नहीं दर्ज होगा कोई केस" मध्य प्रदेश के जबलपुर में झाड़ियों के पीछे शौच करने गए शख्स की जान खतरे में पड़ गई। जैसे ही शख्स शौच करने बैठा वैसे ही वहां पहले से मौजूद अजगर ने शख्स को अपने शिकंजे में कस लिया। शख्स अजगर के शिकंजे से अपने आपको छुड़ाने की लाख कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने ग्रामीणों को आवाज लगाई !! मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अजगर ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शौच करने गया था। वह झाड़ियों के पीछे बैठा था। तभी घात लगाकर करीब 16 फुट लंबे अजगर ने उसे दबोच लिया !! व्यक्ति झटपटाता रहा लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। जान मुश्किल में फंसती देख व्यक्ति ने तुरंत जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। मामला जबलपुर के कल्याणपुर गांव का है !! "ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से ली जान" व्यक्ति पर अजगर अपना शिंकजा कसता जा रहा था। शख्स चिल्लाया कि कोई मेरी जान बचा लो। शोर सुनने के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। वहां का नजारा देख सभी लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया लेकिन अजगर ने शख्स को नहीं छोड़ा। इसके बाद युवक ने चारों तरफ से अजगर पर ताबड़तोड़ लाठियों से वार किया। कुछ देर बाद अजगर ने जब दम तोड़ा तो उसकी शख्स पर पकड़ ढीली पड़ी। अजगर के शिंकजे से छूटने के बाद शख्स ने राहत की सांस ली !! अजगर ने पैर और गले में बना दिया था फंदा अजगर की पकड़ से छूटने के बाद शख्स ने बताया कि अजगर ने पैरों और गले में फंदा लगा दिया था। उधर, घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी भी वन विभाग को दे दी गई है। कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने जान बचाने की खातिर अजगर को मारा है। इस वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी !! "घटना पर डीएफओ ने भी दी प्रतिक्रिया" डीएफओ ऋषि मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11(2) के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की जान बचाने की खातिर वन्य जीव पर हमला या उसको मारा जाता है तो ऐसे मामलों में किसी पर आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाता है। अजगर का नियमों के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया है !!

Tags :

जरूरी खबरें