Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: बिसानी स्कूल में छात्र -छात्राओं का हुआ टी ङी बैक्सीनेसन,दी जानकारी 

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर बिसानी स्कूल में छात्र -छात्राओं का हुआ टी ङी बैक्सीनेसन,दी जानकारी  शाहनगर नि . प्र ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से शाहनगर विकासखन्ङ के समस्त शासकीय स्कूलों में नियमित टीकाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है। इस कार्ययोजना के तहत शासकीय स्कूलों में कक्षा 5वीं मे अध्ययनरत 10 वर्ष तक के एवं कक्षा-11वीं अध्ययनरत 16 वर्ष तक के छात्र- छात्राओं को टीडी वैक्सीनेसन का टीका लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिससे बच्चों को टिटनस, व ङिप्थीरिया जैसे रोगों से बचाव कराया जा सके । जिसके द्वितीय चरण में 22अगस्त गुरूवार को शाहनगर विकासखन्ङ के शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कूल बिसानी में छात्र छात्राओ को टीकाकरण कराया गया । इस अवसर पर बिसानी, उप, स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्त . सीएचओ निशी विश्वकर्मा अपने स्वास्थ्य कर्मी ए .एन .एम श्री मति मीरा कोरी के साथ शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कूल पहूंची । जहां पदस्त प्रभारी प्रचार्य नीरज तिवारी की उपस्थिती कक्षा 12वीं मे अध्ययनरत 42 छात्र -छात्राओ को टी. ङी . वैक्सीनेसन का टीका लगाया गया। इस अवसर पर सी. एच .ओ निशी विश्वकर्मा ने विद्यालय मे मौजूद 10 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के बच्चों को बताया की टी ङी-टिटनेस .ङिप्थीरिया (गलाघोंटू) के टीके निर्धारित उम्र में लगवाने चाहिये ।

Tags :

जरूरी खबरें