Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: मैं भारत का संविधान हूँ

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
मैं भारत का संविधान हूँ सुशील शर्मा मैं भारत का संविधान हूँ आओ मुझको पहचानो। मैं भारत का आत्मरूप हूँ मुझसे भारत को जानो।   लिखित नियम कानून सँभाले मैं अनुशासन का राही। समता ममता को मैं पाले देशप्रेम का अनुग्राही। चार सौ पैसठ अनुच्छेद हैं। बारह मेरी अनुसूचीं । बाइस भागों में चित्रित हूँ अति विशाल मेरी सूची।   हैं समान सब इस भारत में सब मिल कर मुझको मानो मैं भारत का आत्मरूप हूँ मुझसे भारत को जानो।   सन उन्नीस सौ उन्नचास था और नवंबर था छब्बीस। पारित करके महासभा ने ताज चढ़ाया मेरे शीश। तभी बना गणतंत्र ये भारत जबसे मुझको अपनाया। मैं भारत का रक्षक प्रहरी राष्ट्रगान मैंने गाया।   मैं मन का संकल्प तुम्हारा अपने मन मुझको ठानो। मैं भारत का आत्मरूप हूँ मुझसे भारत को जानो।   मेरे सिद्धांतों पर चलकर भारत देश महान बना। मेरी मर्यादा में रहकर लोकतंत्र का खम्ब तना। बचा नहीं अस्तित्व किसी का जिसने मर्यादा तोड़ी। मिट्टी में मिल नष्ट हुआ वो जिसने राह मेरी छोड़ी।   मैं भारत का उद्बोधन हूँ मर्यादा मेरी मानो। मैं भारत का आत्मरूप हूँ मुझसे भारत को जानो।   75 वें संविधान दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद

Tags :

जरूरी खबरें