Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गौ माता में रहता है देवी देवताओं का वास --- ब्रजमोहन शास्त्री

Aditi News Team

Thu, Feb 22, 2024
गौ माता में रहता है देवी देवताओं का वास --- ब्रजमोहन शास्त्री गाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोठिया में आयोजित 27 कुंडीय यज्ञ व प्रवचन में भक्ति रस का प्रवाह देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु पहुँचकर धर्मलाभ ले रहे है। बीते दिवस वहां प्रभु श्री राम के विवाह की कथा का बड़ा ही मनोरम चरित्र सुनाया गया। कथा में उज्जैन से पधारे बृजमोहन शास्त्री 'ब्रजेश' ने मनुष्य के सरल स्वभाव से भगवान की प्राप्ति का प्रसंग सुनाकर लोगों को बताया कि किस प्रकार से भगवान की प्राप्ति वन में ही नहीं बल्कि घर पर रहकर भी की जा सकती है। उन्होंने गाय के पूजन से समस्त धरती के निवासियों की पूजा का भी वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि गाय माता में समस्त देवी देवताओं का निवास होता है। प्रवचन कार्यक्रम में सागर से पधारी साध्वी दीपेश्वरी जी ने अपने प्रवचनों में भगवान के विवाह की कथा में धनुष भंग की कथा से श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने मानव जीवन में ईश्वर की सपेक्षता का वर्णन करते हुए कहा कि जो हमारे मन में होता है वह अवश्य प्राप्त होता है। इसके लिए माँ अम्बे की पूजा करना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि कथा महाराज श्री ब्रह्म देव आश्रम कोठिया घाट पर श्री श्री 108 महाराज श्री जगदेवदास फलाहारी जी महारज के सानिध्य में चल रही है। जो रामजन्मभूमि के अध्यक्ष श्री श्री 1008 नृत्यगोपाल दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य हैँ।

Tags :

जरूरी खबरें