Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला गाडरवारा का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Oct 10, 2024
जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला गाडरवारा का किया निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर श्री अनिल व्यौहार ने शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला गाडरवारा का निरीक्षण किया।गाडरवारा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एवम राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में कलेक्टर मैडम शीतला पटले द्वारा जिला स्तरीय बैठक में भाग लेने के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस पर बातचीत की शिक्षकों को अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निवर्हन करने, पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षक डायरी का संधारण तथा अनुपालन करने, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करने, प्रार्थना सभा में नीति वाक्य, सामान्य ज्ञान, समाचार पत्रों का वाचन करने, विद्यालय परिसर की स्वच्छता के निर्देश प्राचार्य सुशील शर्मा को दिए साथ ही एम पी टास की प्रगति पर भी चर्चा की दिये। इस अवसर पर विद्यालय में पधारे नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी महोदय एवम प्राचार्य सुशील शर्मा ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया विद्यालय की बच्चियों ने महाष्टमी पर गरबा नृत्य किया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने सराहा। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुराख्या, बी आर सी संदीप स्थापक बी ए सी पवन राजोरिया,पूर्व प्राचार्य अनूप शर्मा,प्राचार्य कोडिया जयमोहन शर्मा,महेश अधरुज इंस्पायर कोऑर्डिनेटर समीर त्यागी एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें