Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर मे पर्वराज दशलक्षण महापर्व की धूम

Aditi News Team

Fri, Aug 29, 2025
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर मे पर्वराज दशलक्षण महापर्व की धूम कुण्डलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पर्वराज दशलक्षण महापर्व पर विविध धार्मिक आयोजनों के साथ दशलक्षण महापर्व 28 अगस्त से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पर्वतराज पर स्थित पूज्य बड़े बाबा मंदिर में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश, पूजन, विधान हो रहा है। विद्याभवन में प्रातः अभिषेक पूजन का कार्यक्रम , दोपहर में स्थानीय विद्याभवन में कुण्डलपुर जैन समाज के श्रावक परिवारों द्वारा दशलक्षण के 10 दिन अलग-अलग विधान का आयोजन भक्ति भावपूर्वक किया जा रहा है। उत्तम क्षमा के प्रथम दिवस प्रथम अभिषेक, शांतिधारा ,रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य संभव शरद अर्हम जैन जबलपुर, डॉ हेमंत रमेश जैन अर्हम सोसायटी बड़ोदिया बांसवाड़ा, सुभाष राकेश मेहता बांसवाड़ा, सुशीला ठौरा परिवार कोटा, रजत आशीष नमन जैन बड़ोत कृतज्ञ उत्संग अखिलेश जैन फट्टा दमोह के साथ श्रद्धालु भक्तों ने प्राप्त किया। दोपहर में विद्या भवन में विधान पुन्यार्जक परिवार आशीष जैन हैप्पी कुण्डलपुर के साथ श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता दर्ज की। विधान ब्रह्मचारी मनोज भैया दमोह ,अनिल पुजारी जी कुण्डलपुर के द्वारा कराया जा रहा है। द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव दिवस के दिन प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य मनोज धर्मेंद्र जैन सिरसागंज, संभव शरद जैन जबलपुर, कमल अतिशय अंशुल शहडोल, विनीत मोहनलाल शाह पुणे, अमर अतिशय विवान जैन दमोह ,आशीष लालचंद अनिल लुहाड़िया भिलाई के साथ श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक में भाग लिया। दोपहर में विद्या भवन में विधान पुन्यार्जक परिवार संतोष जैन कुण्डलपुर एवं डॉ. संदेश जैन कुण्डलपुर के साथ श्रद्धालु भक्तों ने विधान में भाग लिया।सायंंकाल में आरती पुण्यार्जक परिवार के द्वारा एवं प्रवचन ब्रह्मचारिणी दीदी कर्नाटक द्वारा हो रहे हैं। बड़े बाबा मंदिर में सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हो रही है।

Tags :

जरूरी खबरें