Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: कुंडलपुर में मुनि संघो का निरंतर आगमन-- हुआ मंगल मिलन

Aditi News Team

Sat, Mar 30, 2024
कुंडलपुर में मुनि संघो का निरंतर आगमन-- हुआ मंगल मिलन कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर मुनि संघो का निरंतर आगमन हो रहा है। शनिवार को संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री प्रसाद सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ 5 मुनिराज, पूज्य मुनि श्री प्रयोगसागर जी महाराज ससंघ तीन मुनिराज, पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज ससंघ 6 मुनिराज ,पूज्य मुनि श्री निर्दोष सागर जी मुनिराज ससंघ तीन मुनिराज का मंगल प्रवेश कुंडलपुर में हुआ ।इस अवसर पर कुंडलपुर में पूर्व से विराजित पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभयसागर जी महाराज, पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ,मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज, मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज, मुनि श्री आनंदसागर जी महाराज, मुनि श्री निर्णयसागर जी ससंघ, मुनि श्री विनम्र सागर जी ससंघ, मुनि श्री विशदसागर जी ससंघ, मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ, आर्यिकारत्न श्री ऋजुमति माताजी ससंघ ,आर्यिकारत्न श्री चिंतनमति माताजी ससंघ, आर्यिकारत्न श्री सोम्यमति माताजी ससंघ आदि का मंगल मिलन हुआ ।इस अवसर पर कुंडलपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित यात्रीगण, ब्रह्मचारी भैया जी ,दीदी जी, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सदस्य, महोत्सव समिति के संयोजक, सहसंयोजक ,प्रभारी सदस्य गण, कुंडलपुर जैन समाज आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें