Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

: नरसिंहपुर,संघर्षों से घबराए बिना स्वयं को मजबूत कर सफलतापूर्वक जीवन जिए-कलेक्टर श्रीमती पटले कलेक्टर ने किया महिला सशक्तिकरण सप्ताह का शुभारंभ

Aditi News Team

Fri, Mar 7, 2025
संघर्षों से घबराए बिना स्वयं को मजबूत कर सफलतापूर्वक जीवन जिए-कलेक्टर श्रीमती पटले कलेक्टर ने किया महिला सशक्तिकरण सप्ताह का शुभारंभ नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मुख्य आतिथ्य व पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका के विशिष्ट आतिथ्य में शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया।   उल्लेखनीय है कि शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला सशक्तिकरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण सप्ताह कार्यक्रम महाविद्यालय की बेस्ट प्रैक्टिस के अंतर्गत आयोजित किया जाता है।   कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मु व बछेंद्री पाल जैसी महिलाओं की जीवन गाथा का वर्णन करते हुए जीवन के संघर्षों से ना घबराकर अपने जीवन को सफलतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी। ऐसे अनेक उदाहरण है जिसमें महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को अपनी एक नई पहचान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी मनाया जाता है।   पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका ने छात्राओं को शिक्षा प्राप्त कर अपने भावी जीवन को संवारने की सलाह दी।   श्रीमती संध्या कोठारी ने भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं भारत की महान विदुषियों, नेत्रियों एवं कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व प्राचार्य के जीवन से प्रेरणा लेने एवं उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य श्रीमती कृष्णा शर्मा ने भारतीय वीरांगनाओं के चरित्र का वर्णन और उन्हें नमन करते हुए कहा कि छात्राओं को भावी जीवन में इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ।   कार्यक्रम में डॉ. यतींद्र महोबे ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई और उनकी व्याख्या की। साथ ही चित्रकला की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपनी पेंटिंग प्रदर्शित की। इस अवसर पर श्रीमती संध्या कोठारी,श्री एलएन रजक, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता, डॉ. धीरज झा, श्रीमती बिंदुबाला जैन, अंशुल खरे, चंद्रप्रभा नेमा, निकिता कोष्ठी, मयूरी जैन, श्रीमती कुंवरमती भारती, श्री महेश चौधरी, श्री गोल्हानी, श्री प्रतीक नेमा, श्री कलीम खान कादरी सहित छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका चक्रवर्ती एवं आभार संयोजक डॉ. मीनाक्षी सौभरि ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें