Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

: विकासखण्ड स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Aug 7, 2024
विकासखण्ड स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस विकास खण्ड स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता 2024 - 25 का आयोजन काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल गाडरवारा में किया गया। प्रतियोगिता में गाडरवारा के बी टी आई संकुल ,आदर्श संकुल, के एन वी संकुल ,कन्या शाला , पलोहा , बम्होरी संकुल और साईखेड़ा संकुल के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता की । प्रतियोगिता की कार्य योजना को संपन्न कराने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, विकासखंड खेल अधिकारी अनुज जैन एवम वरिष्ठ खेल शिक्षक मुकेश पटेल, अजय सोनी,विक्रम शर्मा , के एस पी एस स्कूल की प्राचार्य श्रीमति हंसारिका परदेशी और कोविद काबरा , राघव काबरा संचालक की उल्लेखनीय भूमिका रही । प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तैराकी की चारों विधाओं में अपने अलग-अलग इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जौहर बिखेरे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में आदित्य द्विवेदी ,सिराज मोहम्मद, यूनूस हुसैन, अनुराग दुबे, आकाश तांक, तरुण बारासकर , रोहित वाल्मीकि ,प्रीति ठाकुर, सीमा कुशवाहा,भागवती मेहरा उपस्थित रहे l विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता उपरांत गठित साईंखेड़ा ब्लॉक की टीम के सदस्य अब गाडरवारा में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे ।

Tags :

जरूरी खबरें