Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

: गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध थाना गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के कारोबारी के विरूद्ध थाना गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार :-थाना गाडरवारा क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संधारण एवं विक्रय के संभावित स्थानों पर मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है। दिनांक 23/12/2024 को पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर रॉयल्टी ऑफिस के पास, कच्ची रोड गाडरवारा में दबिश देकर आरोपी करन पिता बुद्धा उर्फ राजाराम नीरस (कुचवंदिया) उम्र 22 वर्ष निवासी कुचबंदिया मोहल्ला सुभाष वार्ड गाडरवारा के कब्जे से 4 कुप्पों में अवैध रूप से रखी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 6,000 रूपये समक्ष गवाहान जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। मौके पर आरोपी करन नीरस (कुचबंदिया) को गिरफ्तार कर थाना गाडरवारा में अपराध क्र.1355/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में एस. डी. ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियका केवट के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, आरक्षक हरिशंकर बालकिशन रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें