Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामना : शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन हुई फरार, दूल्हा बिना दुल्हन के लौटा वापिस घर

Aditi News Team

Fri, Nov 21, 2025

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले से काफी चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

यहाँ शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन पल्लवी गायब हो गई, लोगों ने तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

दूल्हा सुनील गौतम बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट आया, दूल्हे ने बताया कि

शादी में कोई कमी न रहे इसके लिए उन्होंने अपनी 3 बीघा जमीन 1.60 लाख में गिरवी रखकर दुल्हन के जेवर बनवाए थे।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दूल्हा सुनील गौतम बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट आया, दूल्हे ने बताया कि बाराबंकी में विदाई से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। देर रात तक सारी रस्में हंसी-खुशी हुईं। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन ने साथ में DJ पर डांस किया। इसके बाद 7 फेरे हुए, दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा।बुधवार सुबह विदाई के समय दुल्हन गायब हो गई। दूल्हे ने कहा- मैंने 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर शादी के लिए रुपए की व्यवस्था की थी। लड़की के लिए जेवर खरीदे थे। अब मेरे सारे अरमानों पर पानी फिर गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे का है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले से

जरूरी खबरें