Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर,अपराधिक गतिविधियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं यातायात व्यवस्था में सुधार थाना करेली अंतर्गत पिपरिया, तलापार चौराहे पर पुलिस चौकी का किया गया शुभारंभ 

Aditi News Team

Sun, May 4, 2025
नरसिंहपुर,अपराधिक गतिविधियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं यातायात व्यवस्था में सुधार थाना करेली अंतर्गत पिपरिया, तलापार चौराहे पर पुलिस चौकी का किया गया शुभारंभ  उल्लेखनीय है कि जिला नरसिंहपुर अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु नरसिहपुर पुलिस द्वारा जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानो को चिन्हित कर किया जाकर जिन पर अत्याधिक भीड़ भाड़ होने एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण अपराधियों द्वारा अपराध घटित करने की संभावना रहती है, ऐसे स्थानो पर पुलिस चैक पोस्ट , नाकाबंदी, फिक्स प्वाइंट लगाये जाकर अपराधिक तत्वों एवं अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जाती है, जिसके परिणाम स्वरूप अपराधिक तत्वो एवं अपराधिक गतिविधियों पर नरसिंहपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही जिले मे यातायात व्यवस्था मे सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र मे सुरक्षा उपाय किये गए है जिससे दुर्घटना कमी लायी जा सके साथ ही चेकपोस्ट लगाए जाकर नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना करेली अंतर्गत ग्राम पिपरिया, तलापार चौराहे पर पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया । उक्त पुलिस चौकी स्थापित होने से आसपास लगे हुये ग्रामीण क्षेत्रो में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था मे सुधार लाने मे सहायता प्राप्त होगी ।

Tags :

जरूरी खबरें