Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: कुंडलपुर में 31 दिसंबर को ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति नव वर्ष पर होगा पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुंडलपुर में 31 दिसंबर को ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति नव वर्ष पर होगा पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में नव वर्ष 2025 का होगा भव्य आगाज ।नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2024 रात्रि 8:00 बजे से जैन नाटक समिति पनागर के कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में जैन वीर सपूत ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति का मंचन होगा। नव वर्ष आगमन पर पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में संगीतमय महाआरती होगी,1 जनवरी नव वर्ष 2025 की प्रातः बेला में भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन, विधान होगा ।सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तजनों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें