Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: नेशनल पेरालंपिक फुटबाल चैम्पियनशिप मे जबलपुर के 3 दिव्यांगो ने भाग लेकर मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन

Aditi News Team

Tue, Jun 6, 2023
नेशनल पेरालंपिक फुटबाल चैम्पियनशिप मे जबलपुर के 3 दिव्यांगो ने भाग लेकर मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन जबलपुर : खेल एवं कल्याण भारत सरकार,सांई भारत सरकार व सेरेब्रल फाल्सी स्पोर्टस फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा जबाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली मे 2जून से 4 जून तक नेशनल पैरालंपिक सीपी फुटबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। मध्य-प्रदेश पैरालंपिक के द्वारा जबलपुर जिले के अनुराग लखेरा,सोरभ गुप्ता,साहिल सिंह जो सेरेब्रल पाल्सी दिव्यांगता से ग्रस्त है का मध्यप्रदेश की फुटवाल टीम में खिलाडी के रूप मे डा इनाम खान चेयरमैन पैरालंपिक मध्यप्रदेश व इकराम खान सचिव,ईस्ट जोन के अध्यक्ष उत्तम राव व सचिव संजय रजक के द्वारा जबलपुर मे चयन किया गया तथा 10सदस्यों की टीम के साथ फुटबाल चैम्पियनशिप मे पहली वार भाग लिया। इसके पूर्व 22 अप्रेल 23 मे दिल्ली मे सम्पन्न नेशनल सीपी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मे 100 मीटर दोड में अनुराग रावत चोथे नम्बर पर व भाला फेक मे 4 नम्बर पर भाग लिया था! मध्यप्रदेश पैरालंपिक के चेअरमेन के द्वारा जबलपुर के दिव्यांगों को दोनो प्रतियोगिता मे निःशुल्क भाग दिलवाया उनका कहना है कि जबलपुर जिले मे दिव्यांगो मे खेलने की अपार क्षमताए है उनको सही मार्ग दर्शन ओर जानकारी प्राप्त नही होती इस लिए दिव्यांग खेलो मे पिछडा है पैरालंपिक मे यदि दिव्यांग राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाता है तो राज्य सरकार से राशि प्राप्त होती है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र के *अध्यक्ष उत्तमराव* व मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र *सचिव संजय रजक* , जबलपुर *जिलाध्यक्ष सुभाष विश्वकर्मा जी* एवं कमलेश रजक,दिनेश झारिया, पंचम दहिया,अन्नू पटेल, निकष वैद्य, मनोज सतनामी, सविता केवट,आशा पटेल,रश्मि टांक,आरती तिवारी, नीलिमा विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, सुमित कोहली,राकेश कुमार , सरफराज खान, देवेंद्र सोनी वह अन्य साथी गण ने फुटबॉल खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Tags :

जरूरी खबरें