Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: जबलपुर, भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय जबलपुर द्वारा जून 2023 के दौरान खुला बाज़ार बिक्री योजना (घरेलू) को पुनः लागू किया जा रहा जिसकी अगली ई नीलामी दिनांक 26/07/2023 को आयोजित होगी

Aditi News Team

Fri, Jul 21, 2023
भारत सरकार द्वारा जून 2023 के दौरान खुला बाज़ार बिक्री योजना (घरेलू) को पुनः लागू किया जा रहा जिसकी अगली ई नीलामी दिनांक 26/07/2023 को आयोजित होगी भारत सरकार द्वारा माह जून 2023 के दौरान खुला बाज़ार बिक्री योजना (घरेलू) को पुनः लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहली ई-नीलामी दिनांक 28/06/2023, दूसरी ई-नीलामी दिनाक 05.07.2023, तीसरी ई-नीलामी दिनांक 12.07.2023 एंव चौथी ई-नीलामी दिनांक 12.07.2023 को आयोजित की जा चुकी है जिसके लिए भा.खा.नि. मध्य प्रदेश क्षेत्र के द्वारा दिनांक 23/06/2023, दिनांक 30.06.2023, दिनांक 07.07.2023 एंव दिनांक 14.07.2023 को ई-नीलामी नोटिस फ्लोट कर दिया गया था। अगली ई नीलामी दिनांक 26/07/2023 को आयोजित होने वाली है जिसका नोटिस 21.07.2023 को फ्लोट कर दिया गया है। इस भावी ई-नीलामी के अंतर्गत सम्पूर्ण मध्य प्रदेश राज्य से लगभग 5156 मेट्रिक टन गेहूँ के स्टॉक को बिक्री हेतु ऑफर किया गया है। इस योजना के तहत बिक्री को बाज़ार में गेहूँ / आटे की कीमतों के स्थिरीकरण हेतु कार्यान्वित किया जा रहा है। लाभ वास्तविक उपभोक्ता तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत 26.07.2023 को आगामी नीलामी में केवल आटा चक्की गेहूं के प्रसंस्करणकर्ताओं / प्रोसेसर/ गेहूं के अंतिम उपयोगकर्ता को अनुमति दी जाएगी।   इस योजना के अंतर्गत, पूर्ण मध्य प्रदेश क्षेत्र में, ई-नीलामी के द्वारा सभी फसल वर्ष के एफएक्यू गेहूं को रु. 2150 प्रति क्विंटल एवं सभी फसल वर्ष के यूआरएस गेहूँ को रु. 2125 प्रति क्विंटल की दर पर गेहूँ को बेचा जाएगा। यह ई-नीलामी एम-जंक्शन (वेबसाईट) के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी। साथ ही इस संबंध में संभावित खरीददारों याति रोलर फ्लोर मिलों एवं अन्य खरीददारों से दिनांक 13/06/2023 को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई एवं ई-नीलामी में भाग लेने से संबन्धित सभी पहलुओं से अवगत करवाया गया। महाप्रबंधक (क्षेत्र), भारतीय खाद्य निगम, मध्य प्रदेश द्वारा यह बताया गया कि, मध्य प्रदेश क्षेत्र द्वारा उपरोक्त समयावधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह गेहूँ की नीलामी की जाएगी, जिस हेतु केंद्रीय पूल के अंतर्गत पर्याप्त मात्रा में अतिशेष गेहूँ उपलब्ध है। इससे गेहूँ एवं गेहूँ उत्पादों के वर्तमान मार्केट दरों में कमी आएगी उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण रूप से तैयार है कि ओएमएसएस (डी) के अंतर्गत खरीदे गए | स्टॉक को संबन्धित आटा मिलर्स आटा चक्की गेहूं के प्रसंस्करणकर्ताओं द्वारा निर्धारित उठान की अवधि के भीतर उठान कर लिया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें