: Narsinghpur नवोदय विद्यालय बोहानी में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 11 अगस्त को
Fri, Jul 30, 2021
नरसिंहपुर। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2021 की तिथि का पुनर्निर्धारण कर बुधवार 11 अगस्त 2021 कर दिया गया है। उन्होंने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों से कहा है कि वे चयन परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रवेश पत्र में दिये गये परीक्षा केन्द्र पर इसे प्रस्तुत करें। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश पत्र में दिये गये कोविड प्रोटोकॉल संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
चीचली विकासखंड के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल गाडरवारा में रहेगा
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी ने बताया कि चीचली विकासखंड के केन्द्र क्रमांक 3 के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल गाडरवारा रहेगा।
उल्लेखनीय है कि कक्षा 6 वीं की चयन प्रवेश परीक्षा के चीचली ब्लाक के केन्द्र क्रमांक 3 का नाम त्रुटिवश सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल निवारी, गाडरवारा अंकित हो गया है। इस कारण से चीचली विकासखंड के जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का नाम सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल निवारी, गाडरवारा जिला नरसिंहपुर त्रुटिवश अंकित हो गया है, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे परीक्षार्थी 11 अगस्त को नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल गाडरवारा में ही अपनी उपस्थिति दें, न कि निवारी गाडरवारा में।
: भोपाल,प्रदेश की गर्भवती माताओं को कोविड-19 टीकाकरण 23 जुलाई से : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
Wed, Jul 21, 2021
भोपाल। प्रदेश में गर्भवती माताओं को कोविड-19 टीकाकरण 23 जुलाई से शुरू होगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि 23 जुलाई शक्रवार से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज, समस्त जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्भवती माताओं को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि की शुरूआत प्रात: 9 बजे होगी और सायंकाल 4 बजे तक टीकाकरण होगा। गर्भवती माताओं के टीकाकरण केन्द्रों पर अतिरिक्त टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, मेडिकल ऑफिसर द्वारा पर्यवेक्षण की व्यवस्था रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगाया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण "ऑन साईट पंजीयन" के माध्यम से किया जायेगा। गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण, नियमित टीकाकरण दिवसों (मंगलवार एवं शुक्रवार) को शासकीय स्वास्थ्य संस्था पर संचालित एएनसी क्लीनिक में किया जाएगा। इसके लिये एएनसी क्लीनिक के समीप तीन कक्ष एवं अन्य व्यवस्थायें भारत शासन की एसओपी अनुसार सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अन्य दिवस में आने वाली गर्भवती महिलाओं का भी कोविड-19 टीकाकरण किया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि सुमन हेल्प डेस्क के टेलीकॉलर द्वारा 20 दिवस तक टीकाकरण करवाने वाली महिलाओं से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जाएगी। खतरे के लक्षण होने पर डीएचओ-1/डीआईओ को सूचित किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के पश्चात 20 दिनों तक प्रतिकूल लक्षण हो सकते हैं, जिनकी निगरानी एवं त्वरित प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि गर्भवती माताओं को टीका लगवाने के बाद के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट के खतरे से बचाने के लिए जारी की गई गाईड लाईन का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।
टीकाकरण के दिन गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी संस्था पर पृथक से नामवार संधारित करने और सुमन हेल्प डेस्क के सुपरवाईजर को उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। सुमन हेल्प डेस्क के सुपरवाईजर द्वारा गूगल शीट में इस जानकारी राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। महिला के एमसीपी कार्ड के प्रथम पृष्ठ पर कोविड-19 टीकाकरण होने के पश्चात तिथि एवं डोज अंकित किया जाएगा।
: प्राचार्यो की बैठक आयोजित
Tue, Jul 20, 2021
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत समस्त शासकीय हाईस्कूल व हायरसेकंडरी प्राचार्यो एवं प्रभारियों की बैठक बीईओ श्रीमति सुनीता पटैल की उपस्तिथि में स्थानीय कन्या नवीन विद्या भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा जारी आदेशानुसार विमर्श पोर्टल पर शासकीय हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलो में स्वीकृत व कार्यरत पदों के सत्यापन से सबंधी कार्य करने के उपरांत समस्त प्राचार्यो व प्रभारियों से उक्त आशय के प्रमाणपत्र लिये गए एवं समस्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजी गई। बैठक में प्राचार्य राजेश बरसैयां, अनूप शर्मा, जय मोहन शर्मा, के के वर्मा, अनिल स्थापक, डी डी वर्मा, आनंद चौकसे, वेनिशंकर पटैल, जे एल झरबड़े, मोहन मुरारी दुबे, चंद्रकांत साहू, खीर सागर मेहरा, एस एन बसेडिया, सोमनाथ मेहरा, प्रसन्न दुबे,संतोष श्रीवास, विनोद दुबे, कैलाश पटैल ,महेश सेन आदि, लिपिक आलोक सोनी,अमित पटैल, शरद दुबे, के के पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।