: Jabalpur,कटंगी रोड स्थित बेकरी न्यू फोर-सीजंस की आकस्मिक जांच,पांच हजार का जुर्माना
Wed, Aug 18, 2021
जबलपुर। एसडीएम आधारताल नम: शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में आज मंगलवार की दोपहर ऋषि नगर करमेता कटंगी रोड स्थित न्यू फोर-सीजंस बेकरी की खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम के अमले द्वारा आकस्मिक जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश दुबे के अनुसार जांच के दौरान प्रतिबंधित अमोनिया का ब्रेड और बेकरी में इस्तेमाल किये जाने के संदेह पर ब्रेड के सेम्पल लिये गये। सेम्पल को परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। मौके पर वेस्ट बिफोर डेट निकल चुके नारियल पाउडर एवं अन्य पदार्थ भी पाये गये थे। जिन्हें नगर निगम की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया है। जांच की कार्यवाही के दौरान बेकरी संचालिका शिवाली अग्रवाल पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अधारताल राकेश सिंह भी मौजूद थे।
: हमारा मान, हमारा राष्ट्रगान, बना कीर्तिमान
Sat, Aug 14, 2021
पूरा भारत देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए उत्साह से तैयार हो गया है। सारे देश ने इसका जयघोष एक साथ राष्ट्रगान गाकर कर दिया है । डेढ़ करोड़ देशवासियों द्वारा अपना गाया राष्ट्रगान वेबसाइटपर अपलोड किया जाना एक असाधारण कीर्तिमान बना है। यह भारत की एकता, अखंडता और समरसता का उदघोष है ।
विगत 25 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों से एक साथ राष्ट्रगान गाने का आ किया था । यह आह्वानकिसी मंत्र की तरह समूचे भारत वासियों के मन मे समा गया और देखते ही देखते सबने मिलकर एक अपराजेय कीर्तिमान रच डाला ।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल पर 15 अगस्त तक राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्यक्रम रचा गया। इसमे देश का सभी हिस्सों से , सभी वर्गों से लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । बच्चे, बुजुर्ग,युवा, महिलाएं मानो कोई किसी से पीछे नही रहना चाहता था। नामी गिरामी कलाकार, जाने माने विद्वान, बड़े से बड़े नेता, आला अफसर, जाबांज सिपाही, मशहूर खिलाड़ियों से लेकर किसान, मजदूर, दिव्यांग तक सभी ने बराबरी से इसमे भाग लिया और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अरुणाचल प्रदेश से लेकर कच्छ तक सभी दिशाओं से जन गण मन के ही स्वर गूंज रहे हैं। भारत के बाहर रहने वाले देशवासियों ने भी इसमे उत्साह से हिस्सा लिया और दिखा दिया कि तन उनका भले ही दूसरे देश मे हो लेकिन मन तो उनका इसी भारत भूमि में रचा बसा है। हज़ारो मील दूर किसी कोने में बैठे भारत वासी ने जब अकेले में राष्ट्रगान गाया तो उसका स्वर एक सौ छत्तीस करोड़ देशवासियो एकाकार हो गया।सिर्फ इकीस दिन में डेढ़ करोड़ की संख्या पार हो जाना प्रतीक है इस बात का कि अगर भारत वासीठानलें तो कोई लक्ष्य कठिन नही हैं। यह इस बात का भी प्रतीक है कि डिजिटल इंडिया का भी स्वप्न साकार होने वाला है क्योंकि हर भारत वासी ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करके अपना गान अपलोड किया है।
राष्ट्रगान हमारी आन बान शान का प्रतीक है।राष्ट्रगान गाने के इस कार्यक्रम से सभी मे उत्साह और उमंग का तो संचार हुआ ही है साथ पूरे विश्व को भी भारत की मजबूत एकता का संदेश मिल गया है।
: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज
Tue, Aug 10, 2021
गाडरवारा। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु परीक्षा आज 11 अगस्त दिन बुधवार को आयोजित होगी । प्रवेश परीक्षा हेतु बनाये गए परीक्षा केंद्रों के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा में 252, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 300 एवं गाडरवारा के शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में 216,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(बीटीआई) में 300, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 193, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 216, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधालय में 297 एवं शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विधालय बोहानी के परीक्षा केंद्र में 228 परीक्षार्थी शामिल होंगे ।बीते मंगलवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे उक्त परीक्षा की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें परीक्षा संचालन संवंधी निर्देश केंद्र अध्य्क्ष व प्रभारी प्राचार्य के के वर्मा के निर्देशन में किया गया जिसमें पर्यवेक्षकों को जरूरी निर्देश व्याख्याता एन पी साहू, माध्यमिक शिक्षक कमलेश गुप्ता एवं प्रधानपाठक आर् पी महिलांग ने दिये। बैठक में राजेश गुप्ता,रामकुमार कौरव, महेश अधरुज, के के शर्मा, हरि बाई सोनी, अर्चना नामदेव, सविता ठाकुर,सुलेखा पूरी, सुबोध साहू,मधुसूदन पटैल, सचिन लहरिया, देवेंद्र कौरव, जयप्रकाश मालवीय सहित अन्य उपस्थित रहे।