Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

रायसेन उदयपुरा क्षेत्र में हर्ष की लहर : वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

Aditi News Team

Mon, Nov 2, 2026

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

रायसेन उदयपुरा क्षेत्र में हर्ष की लहर

रायसेन। उदयपुरा क्षेत्र के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

वीरेंद्र सिंह राजपूत की इस उपलब्धि को उदयपुरा सहित संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। उनकी नई जिम्मेदारी से न्याय व्यवस्था में निष्पक्षता, निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके सफल, गरिमामय एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।

उदयपुरा क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट

जरूरी खबरें