Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

नरसिंहपुर पलोहा पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलाशा, : पति ही निकला पत्नि का हत्यारा। पत्नि को किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का संदेह।

Aditi News Team

Sun, Sep 14, 2025

नरसिंहपुर पलोहा पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलाशा,

पति ही निकला पत्नि का हत्यारा।

पत्नि को किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का संदेह।

थाना पलोहा में दिनांक 06.08.2025 को प्रार्थी राकेश मिश्रा निवासी ग्राम चिरहकला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पुत्री रक्षावंदन त्योहार मनाने अपने मायके आयी थी जो बिना बताए कही चली गयी है। सूचना पर गुमइंसान कायम कर जांच प्रारंभ की गयी।

गुमशुदा की तलाश हेतु गठित की गयी विशेष टीम :पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया जाकर प्रकरण की गंभीरता से जांच करने हेतु निर्देश दिए गए थे।

⏺️ मुखबिर तंत्र और तकनीकी माध्यमों माध्यमों से की गयी पतासाजी।

⏺️ गुमशुदा का पति नितिन दुबे लंबे समय से था फरार।

⏺️ दिनांक 12.09.2025 को संदेही को दादा महाराज, नरसिंहपुर के पास से लिया गया अभिरक्षा में।

⏺️ गहनता से पूछताछ पर अपनी पत्नि की हत्या करना स्वीकार किया।

⏺️ आरोपी ने पत्नि के मायके पहुंचकर धोखे से बुलाया।

⏺️ गला घोटकर की गयी हत्या।

⏺️ हत्या कर एन.एच. 45 सुल्तानपुर, जिला रायसेन के जंगल में झाडियों में फेक दिया था शव।

वैधानिक कार्यवाही : आरोपी नितिन दुबे निवासी बरगी कॉलोनी, गोटेगांव को गिरफ्तार किय जाकर उसके विरूद्ध धारा

103 (1) एवं 238 बी.एन.एस. पंजीवद्ध किया गया है।

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका : अंधी हत्या का खुलाशा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक प्रदीप सराफ, विजयपाल सिंह, विजय द्विवेदी, सउनि राकेश दीक्षित, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, सागर सोनकर, तरूण मेहरा, आरक्षक राजेश बागरी, गौरीशंकर, प्रतीक जाटव, कपित राजपूत, लक्ष्मी नागपुरे, सुमित एवं महिला आरक्षक रंजीता राजपूत, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र एवं आरक्षक हेमन्त वाडिबा की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

पति ही निकला पत्नि का हत्यारा। पत्नि को किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का संदेह।

पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा

नरसिंहपुर पुलिस

लापता रक्षा मिश्रा की हत्या का हुआ खुलासा

जरूरी खबरें