Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

7 अगस्त को आयोजित होगी म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 : विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

7 अगस्त को आयोजित होगी म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कलाओं, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों एवं पर्यटन संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराने और पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026” का आयोजन जिला स्तर पर शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी (छात्र-छात्राएं) भाग ले सकेंगे। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, चाहे वे राज्य बोर्ड, केन्द्रीय बोर्ड अथवा अन्य किसी शिक्षा बोर्ड से संबंधित हों, अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की 3 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। टीम गठन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधन की होगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नमाला एवं क्विज के माध्यम से 3 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन कर टीम तैयार की जाएगी।

विद्यालयों द्वारा अपनी टीम का ऑनलाइन पंजीयन दिनांक 25 जुलाई 2026 की सायं 05:30 बजे तक निर्धारित लिंक https://www.mptourism.com/tourismquiz2026/schools के माध्यम से किया जाएगा।

जिला स्तर पर प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर जिले की 6 श्रेष्ठ टीमों का चयन किया जाएगा। ये चयनित टीमें द्वितीय चरण, अर्थात ऑडियो-विजुअल राउंड में भाग लेंगी। इस राउंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पात्र होगी।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण (लिखित परीक्षा) का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण (मल्टीमीडिया ऑडियो-विजुअल राउंड) का आयोजन स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी.जी. कॉलेज), नरसिंहपुर में दोपहर 2:30 बजे से 04:30 बजे तक होगा।

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु क्विज प्रभारी श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तथा क्विज मास्टर डॉ. अशोक उदेनिया, वरिष्ठ अध्यापक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर नियुक्त किए गए हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहरने हेतु आकर्षक उपहार कूपन भी प्रदान किए जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026

क्विज प्रभारी श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव

क्विज मास्टर डॉ. अशोक उदेनिया, वरिष्ठ अध्यापक

जरूरी खबरें