Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

उच्च श्रेणी सहायक शिक्षक का सेवाभिनंदन समारोह सम्पन्न : बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

Aditi News Team

Thu, Apr 30, 2026

गाडरवारा के बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का सेवाभिनंदन समारोह का आयोजन किया।

मंचासीन पूर्व प्राचार्य श्रीमती मुमताज खान, श्री पुरुषोत्तम मेहरा, श्री मदन कुमार पटैल, सुश्री डाॅ दीपिका पटैल, श्रीमती ऊषा सिंह श्री नगेंद्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा मां वीणावादिनी के पूजन उपरांत अतिथियों का स्वागत श्री विश्वनाथ शर्मा, श्री मुन्नालाल राजपूत, श्री अमित कुमार वर्मा, श्रीमती प्रियंका भोंसले, श्रीमती मोहन कोरी, श्रीमती हेमलता कोरी द्वारा पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। उपस्थित श्री मानसिंह मेहरा पूर्व सहायक प्राध्यापक के द्वारा श्री मेहरा जी के जीवनशैली को संक्षिप्त में बताया। तदुपरांत श्री नगेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने उद्बोदन में दोनों शिक्षकों के सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व को बताते हुए उनकी कार्यशैली के अनुभव साझा किए। पूर्व प्राचार्य श्रीमती मुमताज खान, श्री अरविंद कुमार गुबरेले, श्री विश्वनाथ शर्मा, श्री मुन्नालाल राजपूत, श्रीमती शबनम निशा के द्वारा उद्बोदन में अपने अनुभव साझा कर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की बेला को आगे बढ़ाते हुए केंद्र शिक्षकों के अभिनंदन पत्र का वाचन श्री दुर्गेश सिंह एवं श्री अमित कुमार वर्मा के द्वारा किया गया। इसी बेला में उपस्थित सहायक प्राध्यापक के पद चयन होने पर डाॅ. दीपिका पटैल को बम्हौरी कलाॅ के स्टाफ द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में नन्दकिशोर प्रजापति के द्वारा एक प्यार का नगमा है मौजों की..... एवं संचालन कर रहे शिक्षक राघवेन्द्र चौधरी के गीत - कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता है..... दोनों ने शानदार नगमें प्रस्तुति कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम के केंद्र बिंदु दोनों शिक्षकों को संकुल उपस्थित शिक्षकों के द्वारा शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र चौधरी एवं आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य श्रीमती ऊषा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने विद्यालय एवं संकुल के शिक्षक दुर्गेश सिंह, प्रियंका भोंसले, मंजू नागवंशी, मोहन कोरी, हेमलता कोरी, शबनम निशा, आरती चौरसिया, आरती यादव, प्रतीक्षा मालवीय, देवेन्द्र ठाकुर, निशांत श्रीवास्तव, नारायण तिवारी, निशांत शर्मा, अक्षिता अवस्थी, शिखा दुबे, संजना नागा, कुंती मेहरा, लक्ष्मीकांत कौरव, राजेन्द्र राजपूत, डालचंद पटैल, मंजीत पटैल, विकल्प जैन, संदीप कुमार खरे, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अनिमेष राजपूत, बालकिशन मेहरा, चन्द्रभान गूजर, जगदीश गूजर, जितेंद्र पांडे, जटाशंकर तिवारी, रामस्वरूप, शिवकुमारी चौधरी तथा परिवार जन सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें