Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

: नगर परिषद देवरी के स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Aditi News Team

Sat, Jan 27, 2024

नगर परिषद के स्टेडियम में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति KamarRana 

रायसेन देवरी___नगर परिषद देवरी के शहीद प्रकाश स्टेडियम में बड़ी ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया गया। गणतंत्र दिवस के 1 दिन पहले नगर परिषद ने नगर में चारों ओर साफ सफाई करवा कर, नगर को रोशनियों से जगमगा दिया गया था।

 नगर के सभी स्कूलों में सुबह से ही देशभक्ती के गीत बजाना शुरू हो गए थे और 8:00 बजे के बाद सभी स्कूल, अपनी अपनी रैली निकालकर शहीद प्रकाश स्टेडियम में पहुंचे।   मुख्य समारोह नगर के स्टेडियम ग्राउंड पर हुआ यहां सुबह 9:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया और सभी स्कूल की रैलियां की सलामी ली।

उसके बाद लगभग एक दर्जन से अधिक प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सास्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सारा स्टेडियम नगर के गणमान्य लोगों से खचाखच भरा हुआ था, स्कूल के छात्र छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति देखकर स्टेडियम में बैठे हुए लोगों में खुशी का ठिकाना ना रहा।

इस समारोह में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश  चौरसिया, सीएमओ जगदीश शर्मा, पार्षद अशोक मामा ,प्रभारी एलडी मिश्रा, डॉक्टर के के सिलावट ,इंजीनियर मीणा जी, राजा अमरजीत सिंह राज गोरखपुर, पार्षद विद्या भनारिया गोरखपुर, अजय पाराशर, एवं पार्षदों में___बलवंत रघु , सोनू तोमर, राजेश्वरी तोमर,, रजनी बरकरे, अनुराग शर्मा, मनोज सोनी, अंतू बाला, लखन कहार, लईक खान, दिनेश अहिरवार, जीराबाई शंकर लाल ,महेंद्र ठाकुर प्रमोद कुशवाह, के साथ-साथ, सभी पत्रकार गण, समस्त स्कूलों के संचालक एवं स्टाफ,  नगर के सभी गणमानी लोग उपस्थित थे।    

Tags :

जरूरी खबरें