Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

अपने भारत को नशा मुक्त भारत बनाए : ओम शांति प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा केंद्र ने बनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन

Aditi News Team

Tue, Sep 23, 2025

ओम शांति प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा केंद्र ने बनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन।

गाडरवारा।ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा सेवा केंद्र की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष मे 21 सितंबर 2025 नशा मुक्त भारत अभियान का प्रोग्राम बी.टी.आई.स्कूल के पास शासकीय सीनियर,आदिवासी कन्या छात्रावास गाडरवारा मैं रखा गया।जिसमें छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती रेखा राय कौरव एवं छात्रावास की 50 कन्याएं, ब्रह्माकुमारी बी.के साधना,बी.के निशा की उपस्थिति में इस प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने नशा मुक्ति अभियान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को नशे के प्रति जागरुक करते हुए कहां की युवा भविष्य के निर्माता होते हैं।जब हम स्वयं नशा मुक्ति बनेंगे तब ही अपने भारत को नशा मुक्त बना सकेंगे,सबसे पहले शुरुआत हम स्वयं से करें।इस फिल्मी जगत की दुनिया में हम अपनी भारतीय संस्कृति को बहुत पीछे छोड़ आए हैं।और उन्हें चीजों को अपनाने में अपना मान और शान समझते हैं,कहते हैं गुटके के दाने दाने में केसर का दम केसर का नहीं बल्कि कैंसर का दम होता है जो हमें अपने जीवन से ही कैंसिल कर देता है जिससे हमारा मान और शान ही नही पूरा जीवन ही समाप्त हो जाता है।नशा छोड़ने का एक ही उपाय है राजयोग जो हमारे मन को शांत तन को शीतल और आत्मा को शक्तिशाली बनाता है जब हमारा मन शांत तनशीतल आत्मा सशक्त बन जाती है तो इन नशीली चीजों को छोड़ने का सामर्थ हमारे अंदर स्वता ही आ जाता है कहा जाता है नशे की चीज नशे से ही छूट्टती है। परमात्मा नशा जब चढ़ जाता है।तो यह नशा छोड़ना सहज हो जाता है,उस राजयोग की गहराई से अनुभूति भी कराई एवं कार्यक्रम के अंत में सभी से प्रतिज्ञा कराई गई। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षिका श्रीमती रेखा राय कौरव ने समस्त छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा,कि आज आप सभी ने जो प्रेरणाय इस प्रोग्राम से ली हैं।इसे अपने जीवन में धारण करना है,और कभी भी किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करना है। मोदी जी के द्वारा आप सभी के लिए हर यथासंभव प्रयास किया जा रहे हैं।अपने भारत को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए।

Tags :

जरूरी खबरें