Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

समनापुर में भोजन के बाद बच्चों को हुई उल्टी एवं सिरदर्द : नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

Aditi News Team

Tue, Nov 3, 2026

समनापुर में भोजन के बाद बच्चों को हुई उल्टी एवं सिरदर्द की शिकायत,

जिला चिकित्सालय में कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों से की मुलाकात

स्वसहायता समूह को हटाने के निर्देश

विकासखंड नरसिंहपुर के माध्यमिक शाला समनापुर में मंगलवार को भोजन करने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर लाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति अच्छी है। एहतियात के तौर पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में कुल 38 बच्चे उपस्थित थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विगत रात्रि के आटे का उपयोग मंगलवार सुबह पूरियां बनाने में किया गया था। पूरियां खाने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल के निर्देश दिए। उपचार के दौरान जब बच्चे ओआरएस पीने में झिझक रहे थे, तब कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं एसपी डॉ. मीना ने बच्चों के सामने स्वयं ओआरएस पीकर उनका संकोच दूर किया और उन्हें भी ओआरएस पीने के लिए प्रेरित किया।

स्व-सहायता समूह को हटाने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर एकता स्व-सहायता समूह, समनापुर को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित समूह प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भोजन का सैंपल लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल सभी बच्चों की हालत अच्छी बताई जा रही है तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उप

चार जारी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें