Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

एनटीपीसी प्रबन्धन के खिलाफ सामूहिक ज्ञापन : गाडरवारा में एनटीपीसी के खिलाफ में किसान मजदूर संघ ने एसडीएम को सामूहिक रुप से सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Sep 16, 2025

गाडरवारा में एनटीपीसी के खिलाफ में किसान मजदूर संघ ने एसडीएम को सामूहिक रुप से सौंपा ज्ञापन

आपको बता दे कि एनटीपीसी द्वारा वादा खिलाफी एवं 11 सूत्रीय मांगों के खिलाफ अनिश्चित कालीन आंदोलन करने के संबंध में आज किसानों एवं मजदूरों ने गाडरवारा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कलावती व्यारे को ज्ञापन सौंपकर आगामी समय में धरना प्रदर्शन करने का विगुल बजा दिया।

पूर्वमें भी एनटीपीसी प्रभावित किसानों एवं कार्यरत श्रमिकों द्वारा दिनांक 02.09.2025 को सामूहिक ज्ञापन सौंपा था जिसके तहत 11 विभिन्न मांगों के संबंध मे ज्ञापन सौंपा गया था जिसके तहत 15 दिन के अंदर मांगों पर कार्य करना था परंतु आज दिनांक 16.09.2025 तक कुछ कार्य नहीं किया जिसके चलते कार्यरत मजदूर एवं एनटीपीसी प्रभावित कृषक दिनांक 07.10.2025 से शांति पूर्वक आंदोलन करने की जानकारी देने एवं शासन प्रशाशन को अवगत कराने के लिए की अब उधर जो भी होगा उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी ।

ज्ञापन मैं उल्लेख किया है कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण,अनुशासन एवं संवैधानिक तरीके से सम्पन्न होगा ,आंदोलन का उद्देश्य केवल 11 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु आपका ध्यान आकर्षित कराना है ।

ज्ञापन में उल्लेखित 11 सूत्रीय मांगे इस प्रकार है :-

1. प्लांट में कार्यरत सभी श्रमिकों को फिक्स वेतनमान व्यवस्था एवं सीनियोरिटी के आधार पर अपग्रेड एवं फिक्स वेतनमान पर प्रति वर्ष 10% वेतन वृद्धि दी जाए । ESIC मेडिकल व्यवस्था एवं बाकी लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस व्यवस्था मुहैया कराई जाए ।

2. ⁠शेष सभी प्रभावित किसान (रेल्वे,पाइपलाइन)को जो प्लांट कार्यों से वंचित है सभी को तत्काल प्रभाव से कार्य मुहैया  कराया जाए ।

3. एनटीपीसी प्लांट एवं समस्त एजेंसियों में लगने वाली सभी प्रकार की वाहन मात्र प्रभावित किसानों के ही लगावे जाएं।

4. 60 वर्ष पेंशन स्कीम को निरंतर प्रभावी रखी जाए एवं जो भी प्रभावित किसानो का स्वर्गवास हो चुका है उनके वारिसों के पीएपी कार्ड बनाये जाए ।

5. ⁠प्रस्तावित बिजली सब-स्टेशन चिन्हित स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारम्भ कराया जाए एवं मेहरखेड़ा-घाटपीपरिया नदी पुल तत्काल स्वीकृत करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कार्य जाए ।

6. ⁠फ्लाई एश से हो रहे दूषित ग्राउंड वाटर का निराकरण तत्काल प्रभाव से यथासंभव किया जाए ।क्यूकि ज्ञात है इससे आर्सेनिक तत्व ब्लैकफुट नामक बीमारी का कारण गत वर्षों में संभावित है ।

7. ⁠अस्पताल में बड़ी बीमारियों से संबंधित व्यवस्था एवं सभी प्रभावित ग्रामों की सभी प्रकार की दवा उपलब्धता मुफ्त में की जाए साथ ही साथ प्रभावित किसान की सम्पूर्ण पीढी के इलाज की व्यवस्था की जाए ।

8. ⁠ग्राम विकास कार्य ग्राम विकास समितियों के द्वारा कराए जाए, सभी ग्रामों मे खेल ग्राउन्ड, शासकीय ITI की व्यवस्था मुहैया कराई जाए ।

9. बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्रभावित किसानो के बच्चों को 75% फीस छूट एवं प्रवेश में प्राथमिकता दी जाए ।

10.⁠ प्लांट के अंदर एवं टाउनशिप के शतप्रतिशत हाउसकीपिंग एवं मैनपावर सप्लाई कार्य मात्र लोकल वेंडर एवं समितियों को प्रदान किए जाए ।

11. वेंडर को 1 करोड़ एवं समितियों को 2 करोड़ तक के कार्य प्रदान किए जाए ।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शासन प्रशासन द्वारा उक्त मागों का एनटीपीसी प्रबंधन शीघ्र निराकरण करे अन्यथा किसान,मजदूर धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी । इस अवसर पर ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे ।

Tags :

एनटीपीसी प्रबंधन गाडरवारा

जरूरी खबरें