Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल : गाडरवारा एसडीएम कलावती ब्यारे को जनसुनवाई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक शिकायत पत्र सौपा

Aditi News Team

Tue, Sep 23, 2025

जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल

गाडरवारा। सरकार लगातार गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करती है। देखने में आता है कि जमीनी स्तर पर हकीकत और कुछ है। गौशालाओं के संचालन में अनियमिकताएं होने पर सड़कों पर आए दिन डंपरो एवं बड़े वाहनों से दुर्घटना होने से घायल एवं मृत्यु हो रही है, राहगीरों को यातायात में भी भारी परेशानी हो रही है।गौवंश ओर आवारा पशुओं की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता पवन पटेल ने गाडरवारा एसडीएम कलावती ब्यारे को जनसुनवाई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक शिकायत पत्र सौपा। पत्र में उल्लेख की नरसिंहपुर जिले में संचालित गौशालाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी एवं निरीक्षण से ज्ञात हुआ है कि जिले में साईखेड़ा, चीचली ब्लॉक की पलोहाबड़ा, गरधा, चामचोन एवं अन्य 23 गौशालाएं अधूरी निर्माण स्थिति में हैं अथवा संचालन से वंचित हैं।

सरकार की मंशा के अनुरूप पंजीयन नहीं हो पा रहा है। सरकार से आर्थिक सहायता से भी वंचित हो रही है।

मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:

1. निर्माण कार्यों में देरी: कई गौशालाओं में छायादार शेड, चारदीवारी, बिजली फिटिंग, पानी की व्यवस्था आदि कार्य अभी भी अपूर्ण हैं, जिससे वहां गायों का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है।2. उचित प्रबंधन का अभाव: पूर्व निर्धारित समिति द्वारा संचालन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिससे पशुओं की देखरेख एवं पोषण में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।3. चरागाह भूमि का अभाव: कई गौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण नहीं किया गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है।4. सरकारी धन का अपूर्ण उपयोग: कुछ गौशालाओं में स्वीकृत धन का उपयोग निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखा रहा है।समस्त अधूरी एवं अहस्तांतरणीय गौशालाओं का शीघ्र निरीक्षण कराते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करें।निर्माण कार्यों एवं संचालन में आई बाधाओं को दूर कर शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाए।गौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण शीघ्र किया जाए।भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।गौशालाओं की स्थिति में शीघ्र सुधार के लिए एसडीएम ने शिकायत पत्र को जनसुनवाई में उपस्थित जनपद पंचायत साईखेड़ा, चीचली के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गौशालाओं की समुचित व्यवस्था संचालन करने के निर्देश दिए।

Tags :

गाडरवारा

गौ शालाओं का कार्य पूर्ण कराया जाए

जरूरी खबरें