Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

गाडरवारा पुलिस ने पकड़ी 2 लाख रु की 36 पेटी देशी शराब : गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध एक और बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Sep 10, 2025

गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध एक और बड़ी कार्यवाही

देशी मसाला एवं प्लेन शराब की कुल 36 पेटी शराब कुल 329 बल्क लीटर शराब जप्त

कीमत लगभग 2 लाख 13 हजार रूपये

एक स्कॉर्पियो वाहन भी किया गया जप्त

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विगत दिवस रात्रि में जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर वाहन चैकिंग लगायी गयी थी।

थाना गाडरवारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही सर्विंग अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही की गयी जिस पर पुलिस टीम को सांईखेड़ा तरफ से आकर आमगांव नाका गाडरवारा होते हुए शक्कर नदी पुल पार करेली तरफ जाते हुए एक संदिग्ध स्कॉर्पियों जो कौडिया के पास पलट गयी थी जिसकी तलाशी लेने पर:-

जप्त अवैध शराब की मात्राः- देशी देशी मसाला एवं प्लेन शराब की कुल 36 पेटी शराब कुल 329 बल्क लीटर

शराब कीमती लगभग 2 लाख 13 हजार रूपये।

जप्त तस्करी में प्रयुक्त वाहनः- एक स्कॉर्पियो वाहन एमपी 49 सी 2568 ।

वैधानिक कार्यवाही :- वाहन चालक एवं वाहन स्वामी अकलेश परते निवासी खुरसीपार, उमरिया, धाना गोटेगांव के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम 281 बीएनएस 184 एम व्ही. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरी अमित गोटिया, अर्जुन सिंह बघेल, सउनि राजेश शर्मा, आरक्षक मोहन चौरे, रुपेन्द्र चौबे, सुजीत बागरी, बालकृष्णा रघुवंशी, ऐश्वर्य वेंकट, शिवम पटेल, कृष्णकांत गोपाले, अक्षय श्रीवास्तव देवेन्द्र सोनवंशी, महेन्द्र वावरिया हरिशंकर की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें